फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मोटरसाइकिल व मोबाइल छीनकर आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव फरल में तीन आरोपी एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल, मोबाइल व रुपये छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सैनी मोहल्ला निवासी बलविंद्र सिंह ने बताया कि 05 फरवरी को वह अपने निजी कार्य के लिए अपने घर से गांव कौल के लिए चला था। लगभग ढाई बजे वह फरल वाली सड़क पूंडरी से निकलकर नहर के पास पहुंचा और कुछ दूरी पर उसने मोटरसाइकिल को खड़ा कर दिया। इसके बाद उसके पास तीन अज्ञात युवक आए। तीनों ने उसका मोटरसाइकिल, मोबाइल व 100 रुपये छीन लिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें