फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खाटू श्याम के लिए जोधपुर तक चलेगी मेला स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल के श्याम प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे ने शनिवार से अगले नौ दिन तक खाटू श्याम के लिए जोधपुर तक मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेन कैथल से सुबह नौ बजे जींद तक जाती है। जिसे अब जींद से जोधपुर तक बढ़ाया गया है।ये ट्रेन जींद से जोधपुर तक एक्सप्रेस बनकर चलेगी। इसके संचालन के लिए रेलवे ने पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर में रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा इसे हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेन शाम पांच बजे रिंगस जंक्शन पहुंचेंगी। ये ट्रेन मध्यरात्रि 12 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यही ट्रेन जोधपुर से सुबह चार बजकर 15 मिनट पर चलेगी। शाम पांच बजे जींद और रात सात बजे कैथल पहुंचेंगी। इस ट्रेन के चलने से कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल जिले के लोगों फायदा मिलेगा।
यह रहेगी समय सारिणी
ये ट्रेन कैथल से सुबह नौ बजे चलकर 11.30 पर जींद पहुंचेंगी। इसके बाद ये 11 बजकर 45 मिनट पर जींद से जोधपुर रवाना होगी। 12 बजकर 42 मिनट पर ये ट्रेन रोहतक, एक बजकर 14 मिनट पर झज्जर, दो बजकर 15 मिनट पर रेवाड़ी, तीन बजकर सात मिनट पर नारनौल, चार बजकर 40 मिनट पर श्रीमाधोपुर, शाम पांच बजे रींगस, सात बजकर 50 मिनट पर फुलेरा व रात 12 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में ये ट्रेन जोधपुर से जींद की तरफ सुबह चार बजकर 15 मिनट पर चलेगी। जो सुबह 10 बजे रींगस, 11 बजकर 23 मिनट पर डाबला, 11 बजकर 52 मिनट पर नारनौल, दोपहर बाद दो बजकर 30 मिनट पर रेवाड़ी, तीन बजकर सात मिनट पर झज्जर, तीन बजकर 52 मिनट पर रोहतक, चार बजकर 19 मिनट पर जुलाना और चार बजकर 55 मिनट पर जींद पहुंचेगी।
इस ट्रेन के चलने से कुरुक्षेत्र और कैथल जिले के श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा। कुरुक्षेत्र से जींद के लिए चलने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 04991 सुबह सात बजकर 45 मिनट पर चलेगा। आठ बजकर 58 मिनट पर कैथल, 9 बजकर 21 मिनट पर कलायत, 10 बजकर 20 मिनट पर नरवाना और 11 बजकर 20 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंचेगी। यही रैक आगे जींद से जोधपुर के लिए 11 बजकर 45 मिनट पर चलेगी।
जींद के स्टेशन मास्टर जयप्रकाश ने बताया कि मेला स्पेशल ट्रेन 25 फरवरी से शुरू होकर पांच मार्च तक जारी रहेगी। ये ट्रेन खाटू श्याम में मेले को लेकर शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें