फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विवाहिता से छेड़खानी, तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 04 Dec 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सदर थाना के तहत आने वाले एक गांव की करीब 40 वर्षीय महिला ने गांव के तीन व्यक्तियों पर उससे छेड़खानी करने पीछा करने और पीटने का आरोप लगाया है। तीनों आरोपियों में उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव की महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने मकान पर गई थी। वहां का काम निपटाने के बाद जब वह अपने घर वापस आ रही थी, तो कश्मीर सिंह, सुक्खा सिंह व रणजीत सिंह नाम के तीन आरोपियों ने उससे छेड़खानी की। आरोपी उसका पीछा करते हुए उसके घर पहुंच गए। वहां पर आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की। जब उसने शोर मचाया, तो तीनों आरोपी मौके से भाग गए। डीएसपी गुरविंद्र ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास महिला की शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें