संवाद न्यूज एजेंसी गुहला चीका। नगरपालिका चीका के कर्मचारियों ने बुधवार को शहर के बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान निगम की टीम ने शहर के मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाया।
नपा कर्मचारियों ने सबसे पहले छोटी मंडी, मुख्य बाजार, सिनेमा रोड, पार्क रोड़ सहित प्रमुख बाजारों में दुकानों के बाहर रखे सामान का हटाया। इस दौरान कर्मचारियों ने कुछ सामान जब्त भी कर लिया। नपा की इस कार्रवाई से बाजार में दिनभर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। नपा अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपना सामान दुकान के अंदर रखे ताकि बाजार में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।