फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर के मन्नु गौड़ का अंतरराष्ट्रीय मसल्स वार में चौथा स्थान

विज्ञापन
Mannu Gaur of Fatehpur ranked fourth in the International Muscle War - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
पूंडरी। चेन्नई के महाबलीपुरम में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रो क्वालीफायर मसल्स वार प्रतियोगिता में हरियाणा के मन्नू गौड़ ने चौथा स्थान हासिल कर कैथल जिले का नाम रोशन किया है। मूल रूप से गांव फतेहपुर निवासी मन्नु गौड़ पिछले करीब छह वर्षों से इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता देश भर से 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें उन्होंने हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में हुए कड़े मुकाबले में उन्हें चौथा स्थान हासिल हुआ। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में चुने गए पहले 10 प्रतिभागियों को एमआर वर्ल्ड खेलने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटने पर आज गांव फतेहपुर में मन्नु गौड़ का जोरदार स्वागत किया गया।
युवाओं की टोली बैंड बाजों के साथ मन्नु को उसके घर तक लेकर पहुंची। जहां ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से मन्नु का स्वागत किया। घर पहुंचने पर मुन्नु की मां और बहन ने उसका विजय तिलक किया। इस मौके पर प्रदीप, गौरव, साहिल, राहुल मिगलानी, गुरप्रीत व डॉ. सौरभ सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें