फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती दंपती हत्याकांड के विरोध में बंद रही मंडी

विज्ञापन
Mandi remained closed in protest against Arhatti couple's murder - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
मॉडल टाउन में शुक्रवार दोपहर को घर में घुसकर आढ़ती सत्यवान व उनकी पत्नी कैलाश देवी की हत्या के बाद शनिवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाने उपरांत परिजनों ने गमगीन माहौल में चंदाना गेट स्थित श्मशान घाट में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिले भर से गणमान्य लोगों ने पहले जिला अस्पताल व बाद में श्मशान घाट पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दीं और दोनों मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। दूसरी ओर नई व पुरानी अनाज मंडी में आढ़तियों ने घटना के विरोध में धान खरीद का काम बंद रखा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ही विधायक लीला राम सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति जिला अस्पताल पहुंचे। जहां करीब ग्यारह बजे तक दोनों के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। विधायक लीला राम ने परिजनों को शीघ्रता से हत्यारे की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। एसपी लोकेंद्र सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और आढ़तियों सहित शहर के यहां एकत्रित व्यापारी वर्ग को आश्वस्त करते हुए एसपी ने कहा कि पुलिस हत्या करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी के काफी नजदीक पहुंच गई है। जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिला अस्पताल में परिजनों को विलाप करता देख सभी की आंखें नम हो गईं। इसके बाद दोनों के शव को ले जाकर चंदाना गेट स्थित श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया। यहां विधायक लीला राम, सीएम के पूर्व मीडिया सलाहाकार राजीव जैन सहित कांग्रेस नेता सुदीप सुरजेवाला, राइस मिलर्स एसोसिएशन अमरजीत छाबड़ा, जिला प्रधान सचिन मित्तल, नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान श्याम लाल गर्ग, पूर्व चेयरमैन रामनिवास मित्तल, जिला आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी शोरेवाला, पुरानी मंडी के प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया, सुरेश गर्ग नौच, मॉडल टाऊन एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मुकेश गर्ग, बीरभान जैन, नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कृष्ण मित्तल, पूर्व प्रधान सुरेश चौधरी, धर्मपाल जिंदल, निर्यातक नरेंद्र मिगलानी, पंकज, सुरेंद्र रांझा, पूर्व प्रधान आनंद शर्मा, काला पार्षद, अनिल खुरानिया, मुकेश जैन सहित शहर भर से भारी संख्या गणमान्य लोगों ने नम आंखों से दोनों मृतकों को अंतिम विदाई दी।
आढ़तियों ने इस घटना के विरोध में शनिवार को नई व पुरानी अनाज मंडी में धान की खरीद का कार्य बंद रखा। हालांकि बारिश के कारण भी आवक न के बराबर रही। नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान श्याम लाल गर्ग ने कहा कि विधायक लीला राम व एसपी लोकेंद्र सिंह के हत्यारे को शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद शनिवार को एक ही दिन मंडी बंद रखने का फैसला लिया गया। पुलिस को पांच दिन का समय दिया गया है। पांच दिन तक हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे शहर में लोगों के सहयोग से बंद का आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर गांव डोहर से एक युवक को पुलिस हिरासत में लिए जाने की दिन भर अफवाहें उड़ती रहीं। लेकिन देर सायं तक पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की। अपुष्ट खबरों में ये चर्चाएं भी थीं कि पुलिस ने खून लगी हुई एक बाइक व कपड़े बरामद किए हैं। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि हत्या को अंजाम देने वाले सलाखों के पीछे हों। दो सीआईए व एक टीम पुलिस थाने से गठित की गई हैं। तीन टीमें इस मामले में लगातार छापामार कार्रवाई कर रही हैं। किसी युवक को हिरासत में लिए जाने अथवा बाइक व कपड़े बरामदगी की अफवाहों पर एसपी ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। जैसे ही हत्यारोपी गिरफ्तार किया जाएगा, तभी इस संबंध में जानकारी दी जाएगी। जिले में कानून किसी को हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। पुलिस द्वारा तत्परता से सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें