फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: हलवाई को उधार वापस करने के बहाने बुलाया, अगवा कर की मारपीट, जेब से 25 हजार रुपये भी निकाले

Sun, 04 Jun 2023 11:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

अमरगढ़ गामड़ी निवासी राजिंद्र ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि सीवन गेट कैथल में उसकी हलवाई की दुकान है। उसे सीवन गेट महादेव कॉलोनी निवासी हिमांशु से 50 हजार रुपये लेने हैं। एक जून को शाम के समय हिमांशु ने उसके पास फोन किया कि सेक्टर-20 की मार्केट में आकर रुपये ले जाए।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हलवाई को उसके रुपये देने के बहाने सेक्टर 20 में बुलाकर चार आरोपियों ने कार में बंद करके मारपीट की। बाद में उसका अपहरण कर अंबाला रोड ड्रेन पर ले गए। साथ ही उसकी जेब में रखे 25 हजार 750 रुपये भी निकाल लिए। जैसे-तैसे हलवाई आरोपियों से बचा और शोर मचाया। लोगों को आता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Wrestlers Protest: मुंडलाना में महापंचायत आज, पहलवानों के पक्ष में लिए जा सकते हैं कड़े फैसले

अमरगढ़ गामड़ी निवासी राजिंद्र ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि सीवन गेट कैथल में उसकी हलवाई की दुकान है। उसे सीवन गेट महादेव कॉलोनी निवासी हिमांशु से 50 हजार रुपये लेने हैं। एक जून को शाम के समय हिमांशु ने उसके पास फोन किया कि सेक्टर-20 की मार्केट में आकर रुपये ले जाए। जब वह सेक्टर में पहुंचा तो हिमांशु कार में बैठा था और उसे भी कार के अंदर बुला लिया। बाद में अंदर बैठे आरोपियों अनिल, शैंकी व अन्य के साथ मिलकर उसे खिड़की बंद करके पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी उसे मारते-पीटते गाड़ी अंबाला रोड ड्रेन पर ले गए और कहा कि उसे मारकर ड्रेन में फेंक देंगे। सभी आरोपी शराब के नशे में थे। उसे करीब आधा घंटा लगातार पीटा। आरोपियों ने साजिश के तहत उसे राशि देने का झूठा बहाना बनाकर बुलाया और फिर बुरी तरह से मारपीट की। आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल को भी खुर्द-बुर्द कर दिया और उसकी जेब में रखे 25750 रुपये भी निकाल लिए। जब आरोपी गाड़ी से उतरे वह मौका देखकर वहां से भाग गया। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी लेकर फरार हो गए। एसआई कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें