फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण को बनाएं प्राथमिकता : दीपक

Sat, 22 Mar 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता की ओर से शुक्रवार को हरियाणा के ग्राम जुलानी खेड़ा में विश्व जल दिवस पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समुदाय को जल बचत के लिए प्रेरित करना था। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वासो के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने कहा कि जल ही जीवन है और हमें जल संरक्षण को अपनी प्राथमिकता बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि समुदाय की सहभागिता से ही जल संकट की चुनौती का समाधान संभव है। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में जिले के विभिन्न गांव में विश्व जल दिवस को लेकर कार्यक्रम करवाए जाएंगे। उन्होंने विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805678 की जानकारी देकर बताया कि लोग इस पर अपनी जल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


ग्राम सभा के दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें इसवंती ने पहला स्थान हासिल किया। सुनीता द्वितीय और राजकुमारी तृतीय रहीं। तीनों विजेताओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल संरक्षण के सरल उपायों की जानकारी दी गई और उन्हें अपने दैनिक जीवन में जल बचत के संकल्प लेने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने जल संरक्षण की शपथ ली। ग्राम जुलानी खेड़ा में आयोजित इस सफल आयोजन से विश्व जल दिवस 2025 का संदेश प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचा और जल संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयासों को बल मिला। अध्यक्षता ग्राम सरपंच नरेंद्र िंह ने की। इस अवसर पर जूनियर इंजीनियर मनोज कुमार, ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर चंद्रशेखर और ग्राम सचिव हार्दिक उपस्थित रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें