Madhu stood first in painting competition on legal literacy
- फोटो : Kaithal
कैथल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योडक की 12वीं कक्षा की छात्रा मधु ने जिला स्तरीय कानूनी साक्षरता चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कानूनी साक्षरता क्लब के इंचार्ज डॉ. विजय चावला ने बताया कि मधु ने जगबीर सिंह कला अध्यापक के मार्गदर्शन में पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रकम सिंह ने प्रार्थना सभा में छात्रा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। चावला ने बताया कि खंड स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताओं में विद्यालय की प्रश्नोत्तरी की टीम ने द्वितीय, डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता में सिद्धार्थ ने द्वितीय, मनप्रीत ने कविता वाचन में तृतीय व श्रेया ने स्लोगन लेखन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।