फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंडरी में यूरिया खाद को लेकर किसानों में हुई धक्का मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। अनाज मंडी में खाद लेने को लेकर हैफेड कार्यालय में किसानों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई हुई। विवाद उस समय हुआ जब खाद के लिए किसानों की लाइन लंबी हो गई, जबकि खाद कम मात्रा में उपलब्ध था।
विज्ञापन

किसानों रणदीप राणा ट्योंठा, राजेश, नरेश, किशोर, सतप्रकाश, बनवारी लाल, शमशेर, वेदपाल, देवपाल, सुरेश व राजू ने बताया कि रविवार देर शाम को विभाग के गोदाम में यूरिया खाद आया और सोमवार को सुबह किसानों में वितरित होना था। इसे लेकर वे रविवार रात को ही लाइनों में लग चुके थे। सुबह किसानों की लाइनें काफी लंबी हो गई थी। किसानों ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि किसानों में सिर्फ लगभग 700 खाद के कट्टे ही वितरित होंगे तो लाइनों में इससे अधिक लोग होने के कारण किसानों में धक्का मुक्की शुरू हो गई। किसानों ने बताया कि बिजाई के समय उन्हें डीएपी के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। वहीं हैफेड मैनेजर ने बताया कि उनके खाद की दो ही गाड़ियां आईं थीं, लेकिन किसानों की संख्या अधिक रही, जिस कारण समस्या हुई। जल्द ही पर्याप्त मात्रा में खाद आएगी। किसानों को खाद की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें