फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ जनवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे रैली को संबोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आठ जनवरी को कैथल जिले में आएंगे। यहां वह जिलास्तरीय रैली को संबोधित करेंगे। रैली के लिए भाजपा के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है। कैथल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल कैथल जिले को विकास की अनेक सौगातें देंगे। रैली में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, सांसद नायब सैनी, विधायक लीलाराम गुर्जर एवं सहयोगी दल के नेता मौजूद रहेंगे। रैली में चारों विधानसभाओं के लोग शिरकत करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभी विधानसभा का सत्र चल रहा है। जिले के चारों विधायक भी विधानसभा सत्र में सहभागिता कर रहे हैं। उसके बाद मंत्री, विधायक और सांसद, चैयरमेन कैलाश भगत सहित भाजपा कार्यसमिति के सदस्य बैठक कर रैली का स्थान तय करेंगे। भाजपा की टीम मुख्यमंत्री की रैली को सफल करने के लिए गांव और शहर के हर वार्ड में लोगों को निमंत्रण देगी। रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल करोड़ों की सौगात कैथलवासियों को देंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तेजवीर सिंह, जसवंत पठानिया, पूर्व चेयरमैन अरुण सर्राफ, सुभाष हजवाना, जिला मीडिया प्रभारी भीमसैन अग्रवाल, एडवोकेट राज रमन दीक्षित, सुरेश राविश, आदित्य भारद्वाज, बलविंद्र जांगड़ा और हरियाणा ओलंपिक संघ के सदस्य राज कमल ढांडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें