कैथल में की पुरानी सब्जी मंडी में रखी गई रंग - बिरंगी पतगें संवाद
कैथल। मकर संक्रांति और बसंत पंचमी पर शहर की पुरानी सब्जी मंडी में पतंग उड़ाने का आनंद फिर से लौट आया है। इस बार बच्चों से लेकर युवाओं तक में लाइटिंग वाली रंगीन पतंगों का क्रेज़ सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। पारंपरिक कागज की पतंगों के साथ-साथ चमकदार और चमकती हुई पतंगें आसमान की शोभा बढ़ा रही है।
शहर के प्रमुख पतंग कारोबारी रमेश गुप्ता ने अनुसार इस बार पतंगों की बिक्री पिछले वर्षों की तुलना में दोगुनी बढ़ गई है। दुकान पर 50 से 70 रुपये तक की विविध पतंगें उपलब्ध हैं, जिनमें पूनम आसमान रंगीन पतंगों के साथ-साथ चमकदार लाइटिंग वाली पतंगें विशेष लोकप्रिय है। स्कूलों की छुट्टियों के कारण बच्चे दिनभर खुले आसमान के नीचे पतंगबाजी का आनंद ले रहे हैं। तलाई बाजार, छात्रावास रोड के बाजारों में दुकानों पर पतंगें सजा दी गई हैं। इन्हें देखकर बच्चे से लेकर बड़े तक आकर्षित होकर खरीद रहे हैं। कई पतगें तो 200 रुपये तक की हैं। इनका आकार भी अन्य पतंगों से बड़ा है और मजबूती भी औरों से अधिक है।
सुधीर ने बताया कि मकर संक्रांति और बसंत पंचमी पतंगबाजी का उत्साह लौट आया है और इस बार नए डिजाइनों व रंगों वाली पतंगों की मांग बढ़ी है। पतंगों की इस नई क्रांति में पारंपरिक विदेशी पतंगों के साथ-साथ जीव-जंतु, मछली, मयूर और चमकीली पतंगों का बोलबाला है। पतंगबाजी के शौकीनों के लिए स्टॉक भरपूर है जिससे सभी वर्ग के लोग अपनी पसंद के अनुसार पतंग चुन पा रहे है। इस बार बच्चों में पुराने पतंग टूटने का दुख कम है क्योंकि नई और आकर्षक पतंगों ने बाजार में तहलका मचा रखा है। युवाओं में खासतौर पर लाइटिंग वाली पतंगों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जो त्योहारों की रौनक को दोगुना कर रहा है।