संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मौसम में सुधार और धुंध तथा खराब मौसम की बाधाओं के दूर होने के बाद रेलवे का संचालन अब धीरे-धीरे सामान्य हो गया है। लंबे समय तक खराब मौसम के कारण ट्रेन सेवा प्रभावित रही थी और यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता था।
अब यात्री राहत की सांस ले रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मौसम साफ होने के बाद पटरियों पर यात्रा सुरक्षित रूप से शुरू हो गई है। सभी मुख्य ट्रेनों का संचालन लगभग सुचारू रूप से हो रहा है।
हालांकि अभी भी कुछ ट्रेनें 10 से 20 मिनट की देरी के साथ चल रही है लेकिन यह हालात पहले की तुलना में बेहतर है। यात्रियों ने भी इस सुधार को लेकर संतोष व्यक्त किया। स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि अब दो से तीन से कोहरा छटनें से ट्रेन संचालन समय पर रहा है जिससे यात्रियों व रेलवे अधिकरियों को राहत मिली है। मौसम साफ होने के कारण दृश्यता बेहतर है इसलिए ट्रेनों का संचालन लगभग सामान्य हो गया है।
कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। खराब मौसम में कई ट्रेनों को रद्द या विलंबित करना पड़ा था, जिससे यात्रा प्रभावित होने के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी हुआ था। अब मौसम की सुधरते ही सभी ट्रेनों का संचालन बढ़ते रफ्तार के साथ जारी है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से यह भी आग्रह किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय और स्थिति की जांच अवश्य करें। वे लगातार पटरियों की जांच और ट्रेनों की समय-सारिणी अपडेट कर रहे हैं ताकि किसी भी अप्रत्याशित देरी या बाधा से यात्रियों को राहत मिल सके।