फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाक्सिंग में नाम कमा रहा कुलतारण का आशीष

विज्ञापन
बॉक्सगिं रिग में ​प्रतिद्वंद्वी को पछाडता आशीष । स्वंय
विज्ञापन
कैथल।
विज्ञापन

कुलतारण गांव का युवा बॉक्सिंग खिलाड़ी आशीष आज खेल जगत में तेजी से अपनी अलग पहचान बना रहा है। साधारण किसान परिवार से संबंध रखने वाले आशीष ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुका है। पूरे जिले का नाम रोशन कर रहा है। उनकी इस उपलब्धि से गांव कुलतारण और आसपास के क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। आशीष के पिता शमशेर किसान हैं और खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेटे के खेल के सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। परिवार में उनका एक बड़ा भाई भी है, जो हर समय उनका हौसला बढ़ाता है। परिवार के सहयोग और आशीष की निरंतर मेहनत ने इस मुकाम तक पहुंचाया है। आशीष वर्तमान में खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र, पंचकूला में प्रशिक्षण ले रहा हैं ।
कोच अमरजीत सिंह ने बताया कि आशीष ने शुरुआत में छोटूराम इंडोर स्टेडियम में अभ्यास किया और अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ते हुए राज्य उत्कृष्टता केंद्र तक का सफर तय किया। कोच के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी तकनीक, फिटनेस और खेल कौशल में उल्लेखनीय सुधार किया है। आशीष पिछले करीब 12 वर्षों से बॉक्सिंग का अभ्यास कर रहा है। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह तीन घंटे और शाम को तीन घंटे कड़ा अभ्यास करता है। कठिन प्रशिक्षण, संतुलित आहार और मजबूत मानसिकता उनकी सफलता के प्रमुख आधार है। निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास से ही बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष राज्य स्तर पर एक स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीत चुका है, इसके अलावा वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन कर चुका है और नेशनल में गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। आशीष का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना और भारत के लिए पदक जीतना है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी इसी समर्पण और मेहनत के साथ अभ्यास जारी रखेंगे तथा अपने माता-पिता और कोच का नाम रोशन करेगा।

बॉक्सगिं रिग में प्रतिद्वंद्वी को पछाडता आशीष । स्वंय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें