फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वार्डो में बिगड़ी सफाई व्यवस्था, उखाड़ी गईं गलियां बन रही है मुसीबत

विज्ञापन
उखाड़ी गई गलियां से रास्ता हुआ उबड़-खाबड़।
विज्ञापन
राजौंद।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था सुचारु न होने से लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। कई गलियां उखाड़ कर बीच में ही छोड़ दी गई, जो हर वार्ड की समस्या है, इसके अलावा नालियों की नियमित सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि समस्या संसाधनों की कमी के कारण है या फिर निगरानी तंत्र में ढिलाई के चलते है।नगर पालिका क्षेत्र में शामिल गांव खुरडा की स्थिति भी बेहतर नहीं बताई जा रही।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों में गंदगी जमा रहने से नालियों में जलभराव और बदबू की समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होती। शहरवासियों का कहना है कि सफाई व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए स्पष्ट कार्ययोजना और नियमित निगरानी जरूरी है, ताकि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सके। नपा सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और जहां भी लापरवाही की शिकायत मिलती है, उस पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कचरा नपा की गाड़ी में ही डालें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें