फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु के बिना जीवन में ज्ञान अधूरा रह जाता है-गोलन

विज्ञापन
12-ढांड। उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए चेयरमैन रणधीर गोलन। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
ढांड। गुरु ब्रह्मानंद की जयंती पर उनकी जन्मस्थली गांव चूड़माजरा में शुक्रवार को विशेष समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर पूंडरी के विधायक एवं हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन रणधीर गोलन ने शिरकत की। इस समारोह में आसपास के क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने 108 हवन कुंडों के माध्यम से यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। यज्ञ के मंत्रों का उच्चारण महात्मा जगदीशानंद ने किया। इस अवसर पर गोलन ने कहा कि गुरु के बिना जीवन में ज्ञान अधूरा रह जाता है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके आदर्शों को जीवन में ग्रहण करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम गुरु ब्रह्मानंद के बताए उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाएं व उनके दिखाए मार्ग पर चलें। उन्होंने कहा कि इंसान को अपनी नेक कमाई में से जरूरतमंदों की सहायता अवश्य करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने गुरु ब्रह्मानंद आश्रम के लिए चूड़माजरा,कौल व साकरा में 50-50 लाख देने की घोषणा की। इस दौरान कौल, साकरा, पबनावा सहित अनेकों गांवों में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें