सीवन। खंड स्तर पर अंतर राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन में मनाया गया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन, संवाद, श्लोक उच्चारण व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन की किरण ने प्रथम और सपना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली की छात्रा माफी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन की महक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और मनु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगथली की हरप्रीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन का आकाश प्रथम, कन्या स्कूल सीवन की छात्रा कोमल दूसरे और कसौर स्कूल का छात्र बसंत राम तीसरे स्थान पर रहे। संवाद प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन के प्रिंस व दीपक ने प्रथम और कन्या स्कूल की छात्रा आशु और पूजा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। श्लोक उच्चारण में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन का छात्र संजीव प्रथम, कन्या स्कूल सीवन की छात्रा नीलम दूसरे और मॉडल संस्कृति स्कूल सीवन का छात्र कृष्ण तीसरे स्थान पर रहा। खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कक्कड़ ने विजेताओं को बधाई दी और जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन अर्चना चौधरी ने किया। निर्णायक मंडल में मनीषा राणा, भूपेंद्र कौर, कविता माजरा, बहादुर सिंह, रणजीत, लवलीन, सुनीता, राज, ज्योति, निर्मल शामिल थे। इस अवसर पर धर्मपाल, रामकुमार, गोपालदास व सुरेश भी मौजूद रहे।