संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। राजकीय महाविद्यालय की साहित्यिक समिति की ओर से शुक्रवार को हरियाणवी साहित्य पर ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का संचालन समिति प्रभारी राम मेहर सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले के बाद टीम एफबीए प्रथम वर्ष की कनिका, नीतू व दीपक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम सीबीए द्वितीय वर्ष की लवनीत, अंजू व निशा ने दूसरा और टीम बीबीए तृतीय वर्ष की मंजू, रितु व ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन अंजलि व सलोनी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य दीपक कुमार ने की।
इस आयोजन में इतिहास विभाग के सहायक प्रोफेसर विक्रम एवं राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर सुदेश ने विशेष योगदान दिया। इसके अलावा गैर-शिक्षण स्टाफ के तरुण, प्रवीण व हरिपाल ने भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
कार्यवाहक प्राचार्य दीपक कुमार ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए छात्र-छात्राओं को हरियाणवी साहित्य के महत्व को समझने और अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने की प्रेरणा दी। समिति प्रभारी राम मेहर सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों में साहित्यिक रुचि विकसित करने और उनकी बौद्धिक क्षमता बढ़ाने में सहायक होती हैं।