फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल की दो बेटियों का हुआ यूथ एशियन मुक्केबाजी में चयन

विज्ञापन
Kaithal's two daughters selected in Youth Asian Boxing - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए कैथल की दो बेटियों का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता मार्च में जार्डन में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में कीर्ति ढुल 81 प्लस और स्नेहा 75 से 81 किलो भार वर्ग में भाग लेंगी।
विज्ञापन

जार्डन जाने वाली भारत की टीम में चयन के लिए रोहतक में तीन से छह जनवरी तक खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए थे। बॉक्सिंग प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह और विक्रम ढुल ने बताया कि दोनों खिलाड़ी अंबाला रोड स्थित आरकेएसडी कालेज में बने बॉक्सिंग प्रशिक्षण केंद्र पर अभ्यास करती हैं। दोनों खिलाड़ी पहले भी कई बार जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। अब जल्द ही रोहतक में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए कैंप लगेगा। उसके बाद फरवरी के पहले सप्ताह में सर्बिया में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें