फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो प्रतियोगिता में कैथल की स्मृति ने पाया दूसरा स्थान

विज्ञापन
Kaithal's memory got second place in judo competition - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम में जिला जूडो एसोसिएशन, तान्य गुच्ची जूडो क्लब व डा. भीरामव आंबेडकर सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से दो दिवसीय राज्यस्तरीय जूनियर एवं कैडेट जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार सायं किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राइट डायरेक्शन संस्थान के डायरेक्टर अभिषेक गुप्ता ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। साथ ही खिलाडिय़ों के कल्याण के लिए 31000 रुपये की राशि देने का ऐलान किया। इस अवसर पर डा. आंबेडकर ट्रस्ट के उप-प्रधान राजेंद्र सिंह, समाज सेवाी राजेश आत्रेय, जूडो एसोसिएशन के राज्य उप-प्रधान अजीत बामला बतौर अतिथि मौजूद रहे। वहीं प्रतियोगिता के डायरेक्टर शक्ति सिंह, डीपी मनोज कुमार, डीपीई संदीप कुमार, डीपीई शिवचरण, जूडो कोच टेक सिंह, रणबीर पराशर, ट्रस्ट के प्रधान अनिल कुमार, गुरमीत, बलजीत सिंह व बलदेव सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रविवार को होंगे।
लड़कियों में 70 किलो प्लस भारवर्ग में तमन्ना सोनीपत ने पहला, स्मृति कैथल ने दूसरा, किरण करनाल और अन्नु रोहतक ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। 70 किलो भारवर्ग में प्रगति झज्जर ने पहला, ज्योति करनाल ने दूसरा, जानवी रोहतक और तमन्ना कुरुक्षेत्र ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। 63 किलो में नेहा सोनीपत ने पहला, दीया गुरुग्राम ने दूसरा, अंशु पानीपत और ज्योति सिरसा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों में 90 किलो प्लस भारवर्ग में मानवेंद्र कुरुक्षेत्र ने पहला, विश्वास भिवानी ने दूसरा, पेश झज्जर और राहुल दादरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 90 किलो में अनिल झज्जर ने पहला, रोहित हिसार ने दूसरा, अंशु सोनीपत और कुशल फरीदाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें