फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: झींडा गुट ने लोकसभा चुनाव लड़ने व राजनीतिक पार्टी को समर्थन देने पर बनाई कमेटी, 11 सदस्य शामिल

Sat, 16 Mar 2024 03:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व सदस्य जगदीश सिंह झींडा ने 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। झींडा ने कहा कि इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर चुनाव को लेकर फैसला लिया जाएगा। इस फैसले के तहत ही आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल में डोगरा गेट स्थित नीम साहिब गुरुद्वारा में शनिवार को झींडा गुट के सदस्यों ने लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक ली। बैठक में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व सदस्य जगदीश सिंह झींडा ने 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी की ओर से चुनाव लड़ने या राजनीतिक पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया जाएगा। इसकी जानकारी भी अगले एक से दो दिन में कर देगी।

विज्ञापन


झींडा ने कहा कि इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर चुनाव को लेकर फैसला लिया जाएगा। इस फैसले के तहत ही आगामी रणनीति बनाई जाएगी। कहा कि प्रदेश की कई लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जिस पर सिख मतदाताओं पर अच्छा प्रभाव है। इसके तहत ही कमेटी फैसला लेगी। झींडा ने कहा कि किसान संगठन के नेताओं को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए।

यदि किसान नेता चुनाव लड़े तो संगठन के बैनर तले ही नहीं, बल्कि अपनी पार्टी बनाकर लड़े। या फिर किसी अन्य राजनीतिक पार्टी का झंडा उठाकर चुनाव लड़े। इस मौके पर अवतार सिंह चक्कू, करनैल सिंह, सुखमीत सिंह, बलदेव सिंह बल्ली, परविंद्र सिंह, राजिंद्र बराड़ा, काबूल हाबड़ी, सरैण सिंह, जसबीर सिंह, सुखदेव सिंह, रणजीत सिंह, साहब सिंह, फतेह सिंह, कुलविंद्र सिंह, अमरीक सिंह, मुखविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें