Jewelry and cash stolen from house
- फोटो : Kaithal
इंदिरा कॉलोनी में महंत अल्का आश्रम के नजदीक स्थित एक मकान से चोर सोना, चांदी के आभूषणों सहित नकदी चुराकर ले गए। शनिवार रात्रि चोरों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब पीड़ित विधवा महिला बिमला देवी परिवार सहित शहर में ही अपनी बहन के बेटे के निधन पर शोक जताने गई हुई थी।
इसी दौरान चोर मकान की छत से होते हुए घर में दाखिल हुए। पुलिस को दी शिकायत में विधवा महिला के बेटे कृष्ण ने बताया कि चोर तालों को तोड़कर घर में रखे एक तोला सोने के आभूषणों सहित चांदी और करीब तीन हजार रुपये नकदी चुराकर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कलायत में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। कुछ समय पहले चोरों ने इंदिरा कॉलोनी स्थित अल्का महंत आश्रम में लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया था। अब जिस प्रकार आश्रम के नजदीक फिर से चोरों ने दस्तक दी है उसके चलते पुलिस को अपेक्षाकृत ज्यादा चौकस होने की जरूरत है।