फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डा पुलिस चौकी में छलके जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एक वायरल वीडियो में बस अड्डा चौकी परिसर में रात को शराब के जाम छलकते दिखाई दिए। पास में ही पुलिस कर्मचारी मौजूद थे। वीडियो में पुलिस कर्मियों के व्यवहार को देखते हुए एसपी मकसूद अहमद ने दो पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं उनके साथ ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड के जवान के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति बस में से नकदी चोरी करने के मामले में शिकायत लेकर पहुंचना हुआ दिख रहा है। इसमें वह व्यक्ति यह आरोप लगा रहा है कि उसकी सुनवाई नहीं हुई। वहीं पुलिस चौकी में ही जाम भी वीडियो में दिख रहा है। पूछने पर पुलिस कर्मचारी इस बात को वीडियो में स्वीकार करते हुए नजर आ रहे हैं कि चौकी में शराब पी जा रही थी। कर्मचारी यह भी बात कहते हुए सुनाई दे रहा है कि बाहर से एक कर्मचारी आया था। वही शराब लिए हुए था।
एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि ईएचसी संजय व एचसी हरप्रीत को सस्पेंड कर दिया गया है। एक होमगार्ड के जवान के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संभवत: उसे वापस भेज दिया जाएगा। एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि वीडियो में जो दिखाई दे रहा है। उस मामले की जांच डीएसपी विवेक चौधरी को सौंपी गई है। इस मामले में वीडियो में दिख रहे ईएचसी संजय कुमार, राईडर के ड्राईवर हरप्रीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। एक होमगार्ड का जवान भी है, उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई है। एसपी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें