फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बस अड्डा कैथल के आसपास से खोखे हटवाने के निर्देश

Sat, 31 Jan 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
aसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त अपराजिता की अध्यक्षता में समाधान शिविर की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर डीसी ने डीएमसी को करनाल रोड पर स्ट्रीट लाइटें लगवाने तथा रेलवे रोड स्थित सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बस अड्डा कैथल के आसपास से अवैध खोखे हटवाने के आदेश संबंधित विभागों को दिए गए।

इस दौरान समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निपटान के निर्देश दिए गए। बैठक से पूर्व चंडीगढ़ से वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सी.जी. रजनी कांथन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों की समीक्षा की। उपायुक्त अपराजिता ने लंबित शिकायतों के मामलों में शिकायतकर्ताओं को बैठक में बुलाकर उनसे सीधे फीडबैक लिया और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि किसी शिकायत में एक से अधिक विभाग जुड़े हों, तो संबंधित विभाग का अधिकारी स्वयं पहल करते हुए आपसी समन्वय से समाधान सुनिश्चित करे, ताकि शिकायतकर्ता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। डीसी ने री-ओपन शिकायतों की एक-एक कर समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों से अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की।

उन्होंने निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का नियमानुसार निवारण संभव है, उनका समाधान किया जाए, जबकि जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है, उनमें तथ्यात्मक जवाब पोर्टल पर अपलोड किया जाए, ताकि उन्हें लंबित सूची से हटाया जा सके।

उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का निपटान पूरी गंभीरता से किया जाए। शिकायत निपटान के बाद उसकी रिपोर्ट पोर्टल पर समय पर अपलोड की जाए और कोई भी शिकायत बिना ठोस कारण के अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।

बैठक में उपायुक्त अपराजिता ने गुहला-चीका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुधारने तथा देवीलाल पार्क की सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए गए। नगर निकाय, वन विभाग और एचएसवीपी के अधिकारियों को सेक्टर-18 की ग्रीन बेल्ट से संबंधित शिकायतों का मौके पर निरीक्षण कर समाधान करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन


इस अवसर पर एडीसी डॉ. सुशील कुमार, आरटीए गिरीश कुमार, सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश, डीएमसी कपिल शर्मा, एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी गुरविंद्र सिंह, डीडीपीओ रितु लाठर, डीआरओ चंद्रमोहन, जिला कल्याण अधिकारी सीमा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें