फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

Sat, 31 Jan 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एनआईएलएम विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग और हरियाणा साहित्य अकादमी, पंचकूला की ओर से हरियाणा के सैन्य इतिहास और शौर्य को प्रदर्शित करने वाली तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुक्रवार को छात्रों ने अवलोकन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में हरियाणा के वीर-जवानों के शौर्य और बलिदान को आकर्षक चित्रों और दस्तावेजों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इसमें प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वर्तमान समय तक हरियाणा के शूरवीरों की गौरव गाथा को प्रमुखता से दर्शाया गया। हरियाणा साहित्य अकादमी के इंचार्ज राजबीर सिंह ने प्रदर्शनी के महत्व और उद्देश्य के बारे में छात्रों और प्राध्यापकों को जानकारी दी। तीसरे दिन, इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. पवन कबीर और प्राध्यापिका सुमन पूनिया ने आगंतुकों को प्रदर्शनी के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन ऑफ सोशल साइंस एंड ह्यूमैनिटीज डॉ. एकता चहल, डायरेक्टर एडमिशन राजेंद्र गोयत, लोक संपर्क अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, और प्राध्यापक अमरजीत मोर विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें