फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के बाहर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका सचिव नरेंद्र शर्मा ने सीवन के दुकानदारों से उनके कार्यालय में बैठक की। उन्होंने दुकानदारों को दुकानों के बाहर अतिक्रमण नहीं करने, वाहनों को सड़क पर खड़ा न करने और पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने बारे हिदायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिवाली से पूर्व भी इस पर कार्रवाई आरंभ हुई थी तो उस दुकानदारों ने दिवाली तक इस कार्रवाई को रोकने का आग्रह किया था। इसके चलते नगरपालिका सचिव ने दिवाली तक का समय दे दिया था। उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदार अपनी दुकानों के आगे बने नाले से आगे सामान न रखें।
यह गैर कानूनी है। इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण से लोगों व वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है और दुर्घटना का कारण भी बनता हैं। नरेंद्र शर्मा ने कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण के लिए खतरा है। कोई भी दुकानदार अपनी दुकान में पॉलिथीन न रखे और इसका प्रयोग न करे। सुबह के समय दुकानदार अपनी दुकानों को साफ करते हैं व जो गंदगी निकलती है उसे कूड़ेदान में एकत्रित करें। नगरपालिका द्वारा प्रतिदिन सुबह इस कूड़े को एकत्रित करने के लिए गाड़ी भेजी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुकानों के आगे और सड़क के बीच में कोई भी वाहन खड़ा न करें। इन्हें दुकानों के आगे साइड में खड़ा करें। अगर कोई वाहन सडक़ के बीच मेें खड़ा मिला तो उसका ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी को किसी प्रकार की समस्या है तो वह नगरपालिका कार्यालय में एक फोन करें उनकी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत समिति सीवन के चेयरपर्सन प्रतिनिधि नरेश मुंजाल, गोलू कामरा, राजू बीकानेर, गोल्डी, बलजीत प्रजापत, महेंद्र मुंजाल, बंटी सैनी व गुलशन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें