संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शिक्षा विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को दाखिला देने के नियम 134 ए को समाप्त किया था। अब विभाग ने नियम 134 ए स्थान पर चिराग योजना शुरू की है। योजना के मुताबिक अब दाखिला नही करने वाले निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग बाध्य नहीं कर सकेगा। इसके तहत दूसरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को निशुल्क दाखिला दिया जाएगा। दाखिला प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होकर 27 जुलाई तक रहेगी। चिराग योजना के तहत एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले परिवार के बच्चों को दाखिले दिए जाएंगे।
चिराग योजना के तहत विद्यार्थी का दाखिला देने होने के बाद नियम 134 ए की तर्ज पर शिक्षा विभाग की तरफ से फीस दी जाएगी। अभी तक कक्षा अनुसार फीस को निर्धारित किया जाना है। इस प्रक्रिया के शुरू होने के बाद ही विभाग की तरफ से फीस को लेकर भी जानकारी दे दी जाएगी। दाखिले के लिए ड्रा स्कूलों की तरफ से ली जाने वाली परीक्षा के बाद मेरिट सूची के अनुसार निकाला जाएगा। बाक्स
यह रहेगा दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल
- एक से सात जुलाई आवेदन होंगे
11 जुलाई निजी स्कूलों में ड्रा निकाला जाएगा
12 से 21 जुलाई नोटिस बोर्ड पर दर्शाए जाएंगे नाम
22 से 27 जुलाई प्रतीक्षा सूची के दाखिले होंगे
शिक्षा विभाग ने 134 ए की जगह चिराग योजना शुरू की है। इस योजना में एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले परिवारों के बच्चों को दाखिला दिया जाएगा।
शमशेर सिंह सिरोही, जिला शिक्षा अधिकारी