फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसो जिला कार्यकारिणी की घोषणा

विज्ञापन
26-कैथल। इनसो के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ जिला अध्यक्ष राजेश ढुल बड़सीकरी - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन की जिला कार्यकारिणी में गोविंद साकरा एवं राजेश सिसला को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओमपाल कौल, बिट्टू काजल, रोहित हरसोला, हर्ष बालू को जिला उपाध्यक्ष और सलिंद्र करोड़ा को प्रधान महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई।
विज्ञापन

इनसो जिला प्रधान राजेश ढुल बड़सीकरी ने बताया कि जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला, इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल से विचार-विमर्श कर कार्यकारिणी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा नसीब कमालपुर, प्रदीप बनवाला, अमन शर्मा खेड़ी, दिनेश मौण, मनोज शर्मा मालखेड़ी को जिला महासचिव बनाया गया है।
इसी प्रकार बलिंद्र कैलरम, सुखदीप खेड़ी शेरखां, गोल्डी सिंह, विक्की गुर्जर ढांड, रामनिवास सीनंद, अभिनव वर्मा को सह-सचिव और दिनेश मटौर, अजय वाल्मीकि, शीलू करोड़ा, जस्सू नरवाल, बलजीत कलरामना, सुमित सिंगला, गुलजार खान, देव वर्मा, अमन शर्मा, सुमित नैन को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। नितेश गुहणा, सोनू मटौर, संदीप हजवाना, राहुल हरिगढ़ को जिला मीडिया प्रभारी, अंकित बरसाना को जिला प्रवक्ता, शिवानी सिंह को जिला छात्रा विंग संयोजक चयनित किया है।
विज्ञापन

वहीं हल्का प्रधान की जिम्मेवारी कैथल में सोनू बेनीवाल बुढ़ाखेड़ा, कलायत में सोनू मलिक जाखौली, पूंडरी में अमन वालिया, गुहला-चीका में प्रीत धंजू खरकां को सौंपी हैं। इस मौके पर इनसो राष्ट्रीय सह-सचिव विशेष राविश, राष्ट्रीय महासचिव अजय बनवाला, राष्ट्रीय महासचिव शुभम गुप्ता, जयभगवान मटौर, नरेश खेड़ी, शिवकुमार मौण व सनी बड़सीकरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें