फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निरीक्षण में ली शिक्षण गुणवत्ता की जानकारी

Thu, 07 Aug 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार नैन ने बुधवार को कुराड़ और हरिपुरा गांव के राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कार्यालय लिपिक मनोज रोहिल्ला और सहायक सलीम निर्मल भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान बीईओ ने विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था, मिड-डे मील और अन्य मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछे और उनकी शैक्षणिक प्रगति का आकलन किया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उपस्थिति रजिस्टर और शिक्षकों की हाजिरी का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन


हरिपुरा गांव के स्कूल में बेहतर सफाई और समुचित व्यवस्था मिलने पर बीईओ ने प्रधानाचार्य संजय शर्मा व स्टाफ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए समय-समय पर निरीक्षण जरूरी है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें