फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फर्जी प्रॉपर्टी आईडी से कॉलोनी को दिखाया वैध

Thu, 07 Aug 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। चीका नगरपालिका के पूर्व सचिव और वर्तमान जेई द्वारा कॉलोनाइजरों से मिलीभगत कर शहर की एक अवैध कॉलोनी को वैध दर्शाने का बड़ा मामला सामने आया है। इन अधिकारियों ने मिलकर कॉलोनी में 35 फर्जी प्रॉपर्टी आईडी तैयार कीं, जिनके आधार पर प्लॉटों की खरीद-फरोख्त हुई और रजिस्ट्रियां भी करवा दी गईं।

यह खुलासा एसडीएम गुहला कैप्टन प्रमेश सिंह की जांच में हुआ है। एसडीएम ने स्पष्ट रूप से बताया कि जांच में ये सभी 35 प्रॉपर्टी आईडी फर्जी पाई गई हैं। उन्होंने इस मामले में चीका नगरपालिका के पूर्व सचिव राजेश कुमार और वर्तमान जूनियर इंजीनियर (जेई) खुशी राम को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन


कैप्टन प्रमेश सिंह ने शुक्रवार को कार्यालय में बताया कि डेरा भाग सिंह निवासी जगजीत सिंह ने 26 जुलाई 2024 को उपायुक्त कैथल को इस फर्जीवाड़े की शिकायत दी थी। मदर प्राइड स्कूल के निकट बनी कॉलोनी का मौके पर निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों के साथ किए गए निरीक्षण, सिजरे की जांच और ऑनलाइन पोर्टल की पड़ताल के बाद पाया गया कि कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से नगरपालिका से प्रॉपर्टी आईडी बनवा ली थी।
विज्ञापन


जांच में दोषी पाए गए नगर पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य संलिप्तों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उपायुक्त को अनुशंसा भेज दी गई है। - कैप्टन प्रमेश सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें