फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहा संक्रमण, एक ही दिन में कोरोना के 10 नए संक्रमित मिले, 22 हुई एक्टिव केसों की संख्या

विज्ञापन
Increasing infection, 10 new corona infected were found in a single day, 22 active cases - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। जिले में छह माह बाद एक दिन में कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब 22 हो गई है। इससे पूर्व जुलाई 2021 में 52 मामले सामने आए थे। इसके बाद से कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या 10 से कम ही आ रही थी। देशभर में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए जिले में भी सक्रिय केस बढ़ते नजर आ रहे हैं। इसीलिए सभी को सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

जिले में राहत की बात यह है कि पहला टीका लगवाने वालों की संख्या 99 प्रतिशत पहुंच गई है। 8 लाख 11 हजार 818 लोगों को पहला टीका लगाया जाना था। जिसमें से 99 प्रतिशत लोग कवर हो चुके हैं। अब चूंकि बच्चों को पहला टीका लगाया जा रहा है। बच्चों की संख्या भी पहला टीका लगवाने वालों में जोड़ दी जाए तो यह संख्या 8 लाख 21 हजार 515 पहुंच गई है। बुधवार को दिन भर हुई बारिश के बावजूद स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के अथक प्रयासों से 19448 लोगों को टीके लगाए गए।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि बुधवार को कोरोना संक्रमण के 10 केस सामने आए है। अब जिला में कोरोना संक्रमण के 22 केस सक्रिय केस हो गए हैं, जिनमें से 18 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में अब तक 14 लाख 15 हजार 197 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 8 लाख 21 हजार 515 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 5 लाख 93 हजार 682 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। बुधवार को 19448 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। कोरोना रोधी कोवॉक्सीन 16350 तथा कोविशील्ड के 67250 टीके स्टॉक में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

अब तक टीकाकरण में युवाओं की भागीदारी थी कम, अब बढ़ा रुझान
जिला प्रशासन का जोर, एक सप्ताह में जिले के 60 हजार किशोरों को लगेगा टीका
कैथल। शिक्षण संस्थानों में चलाए जा रहे अभियान और सरकारी कार्यालयों में प्रवेश के दौरान देखे जा रहे प्रमाणपत्र के बाद युवाओं का रुझान टीकाकरण की तरफ बढ़ा है। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को टीके लगाने का अभियान शुरू हुए मात्र तीन दिन का समय हुआ है। इस समय में 17 हजार से ज्यादा किशोरों ने जिले में बनाए गए विभिन्न केंद्रों पर टीकाकरण करवा लिया है। इसके अलावा 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थी भी अब पहले की बजाय टीकाकरण करवाने में ज्यादा रुचि ले रहे हैं। विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों में बुलाकर टीका लगाने का विभाग का अभियान सफल साबित हो रहा है। विभाग ने 60 हजार किशोरों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। जिले में कोरोना के मरीजों की बढ़ती हुई संख्या भी टीकाकरण में बढ़ोतरी का कारण है। जिस प्रकार मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसके अनुसार ही नागरिक खुद महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं।
सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि शिक्षण संस्थानों में टीकाकरण के लिए विभाग की ओर से अभी उनके पास निर्देश आए हैं। इससे पहले ही विभाग शिक्षण संस्थानों में टीमें भेजकर टीकाकरण करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें