कैथल। पुलिस ने एक गोदाम से बारदाना चोरी करने के दो आरोपियों को काबू कर लिया है। उसे पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस की ओर से जारी सूचना अनुसार अनाज मंडी कलायत निवासी महाबीर की शिकायत पर थाना कलायत में केस दर्ज किया गया था, जिसमें उसने बताया था कि उसके गोदाम से बारदाना चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में कलायत निवासी सौरभ व पारुल उर्फ नीरज को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरीशुदा बारदाना बरामद कर लिया है। पूछताछ के लिए दोनों को न्यायालय से एक दिन के रिमांड पर लिया है।