फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी सड़कें स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारें : प्रदीप

विज्ञापन
Improve broken roads street light system: Pradeep - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
ईओ के तबादले के बाद डीसी प्रदीप दहिया ने ईओ कुलदीप मलिक को शहर में लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नवनियुक्त ईओ कुलदीप मलिक ने बताया कि डीसी ने शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बारिश में जो सड़कें टूट गई हैं, उनकी मुरम्मत करने, गलियों व अन्य विकास कार्यों में तेजी के लिए भी निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा विकास कार्यों में विभाग द्वारा करवाने की बजाए टेंडर से करवाकर पारदर्शिता बरतने के लिए कहा है। विभागीय स्तर पर बेहद ही इमरजेंसी में काम करवाने के लिए कहा है।
मोहन लाल सचिव पद नियुक्ति
पूर्व में सचिव रहे मोहन को फिर से कैथल नगर परिषद में सचिव लगाया गया है। उनके तबादले के बाद से ही यह पद खाली पड़ा था। ईओ कुलदीप सिंह ने बताया कि वीरवार सायं शाम मोहन लाल के कैथल नगर परिषद में बतौर सचिव नियुक्ति के आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें