फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्योसक मशीन से मिलेगी कृषि विभाग की महत्वपूर्ण जानकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सोमवार को कृषि विभाग कार्यालय में बनाई गई गैलरी और किसान टच क्योसक स्क्रीन का शुभारंभ किया। गैलरी में कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई है। मशीन के माध्यम से भी किसानों को विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसान क्यूआर कोड स्कैन करके योजनाओं की जानकारी अपने मोबाइल पर भी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

उद्घाटन करते हुए डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि बदलते परिवेश में डिजिटल व्यवस्था का महत्व बढ़ता जा रहा है। स्कीमों, योजनाओं और सूचनाओं के आदान प्रदान में यह व्यवस्था आए दिन लाभान्वित करने का काम कर रही है। सरकार द्वारा स्कीमों के प्रचार प्रसार के लिए निरंतरता में जोर दिया जा रहा है। डिजिटल व्यवस्था के तहत ऑनलाइन जानकारी देने के लिए कृषि विभाग की यह गैलरी सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि विभागीय स्कीमों का प्रचार -प्रसार अलग-अलग तरीके से फ्लेक्स बोर्ड, पंफलेट इत्यादि के माध्यम से भी किया जा रहा है।
डीडीए डॉ. कर्मचंद ने कहा कि यहां बनाई गई गैलरी में किसान डिजिटल टच स्क्रीन क्योसक की भी व्यवस्था की गई है, जिसकी स्क्रीन से किसान भाई विभिन्न स्कीमों की जानकारी ले सकते हैं। इतना ही नही क्यूआर कोड स्कैन करके सभी संबंधित किसान जानकारी अपने फोन पर प्राप्त कर सकते हैं। ऐसी व्यवस्था करने वाला जिला का यह कार्यालय प्रदेश का प्रथम कार्यालय है, जहां पर ज्ञानवर्धक और डिजिटल व्यवस्था के तहत गैलरी स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें