फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एचएसजीएमसी ने रुपिंद्र सिंह को बनाया इंस्पेक्टर

Sat, 08 Apr 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) कमेटी के अधीन शहर के दोनों गुरुद्वारों के आने के बाद यह कर्मचारियों को हटाने की अटकलें थी परंतु कमेटी के सदस्यों ने ऐसा नहीं किया। अब कमेटी ने गुरुद्वारा नीम साहिब व मंजी साहिब के मैनेजर रुपिंद्र सिंह औलख को हरियाणा सिख प्रबंधक कमेटी मुख्यालय कुरुक्षेत्र में इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत कर दिया है। वह अब कुरुक्षेत्र स्थित गुरुद्वारा श्री छठी पातशाही के मुख्यालय में कार्यरत होंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को गुरुद्वारा मंजी साहब में आयोजित कार्यक्रम में एचएसजीएमसी के पदाधिकारियों व विभिन्न संस्थाओं ने उन्हें सरोपा भेंट कर विदाई दी। दरबार साहिब में आयोजित पाठ के बाद रुपिंद्र सिंह औलख को सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी, गुरु नानक रसोई, गुरु तेग बहादुर हाई स्कूल, गुरु मत प्रचार सेवा समिति के सदस्यों ने सरोपा वे शाल भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर एचएसजीएमसी के कैथल प्रभारी अंग्रेज गुराया ने कहा कि रुपिंद्र सिंह ने कैथल में पिछले दस साल से अधिक समय से काम करते हुए शहर के दोनों गुरुद्वारों में सेवा की है। इसके बाद रुपिंद्र सिंह औलख ने कहा है कि वह अपने नए जिम्मेदारी को भी उसी ईमानदारी से निभाएंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर गुरुद्वारा नीम साहब के हेड ग्रंथी साहब सिंह, गुरुद्वारा मंजी साहिब के हेड ग्रंथी निर्मल सिंह, भूपिंद्र सिंह कोहली, गुरदीप सिंह, साहब सिंह चक्कू, गुरु नानक रसोई के प्रदीप मदान, दीपक सिंह बतरा, सतीश धवन, गुरप्रीत कोहली, सिमरन बराड़, गुरु तेग बहादुर हाई स्कूल की प्रिंसिपल अमरजीत कौर व वाइस प्रिंसिपल सर्वजीत कौर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें