21-कैथल। इंडिया लिटिल फैशन हंट 5 में ब्रांड फेस हरियाणा बनी तीन वर्षीय हिमान्या अपने अवार्ड के साथ।
- फोटो : Kaithal
कैथल। सेक्टर 19 की रहने वाली तीन साल की बेटी हिमान्या को राजस्थान में राष्ट्रीय स्तर के किड्स फैशन शो में ब्रांड ऑफ हरियाणा बनाया। राजस्थान के जयपुर में रुद्र प्रोडक्शन की ओर से यह आयोजन किया गया, जिसमें पूरे देश से तीन से 17 साल के किड्स मॉडल ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
मां अनु व पिता बलराज ने बताया कि यह शो 29 मई को हुआ। हिमान्या को ब्रांड फेस बनाया गया। इसी शो में पिछले संस्करण में इंडियाज लिटल फैशन हर्टज चेप्टर-5 में हिमान्या को पीपल्स चॉइस अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।