Health of women checked in medical camp
- फोटो : Kaithal
आयुष विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पोषण माह के तहत दुग्धपान करवाने वाली महिलाओं, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं में कीड़ों से होने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी देने के लिए द्वितीय शिविर का आयोजन तितरम में किया गया।
आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंदु कहा कि गर्भवती महिलाओ को ऋतु अनुसार खान-पान, किशोरियों को अनिमिया से बचाव, दुग्ध पान करवाने वाली महिलाओं को स्तन्य वृद्धि, जनन्य आयुर्वेदिक औषधियां, जीरा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक/होम्योपैथिक औषधियां दुष्प्रभाव रहित है। होम्योपैथिक औषधियां गर्भवती महिलाओं व शिशुओं में सुगमता से ली जा सकती है।
उन्होंने आवाहन किया गया है कि अधिक से अधिक लोग शिविर में उपस्थित होकर आयुष विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों से असाध्य रोगों की निशुल्क चिकित्सा करवाएं। निशुल्क औषधियां प्राप्त करें। पोषण माह अभियान के तहत आगामी चिकित्सा शिविर 16 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवबन में आयोजित किया जाएगा। पोषण अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए विभाग द्वारा जारी प्रचार सामग्री भी बांटी गई तथा गर्भवती महिलाओं, किशोरियों, धात्री महिलाओं व नवजात शिशुओं को आयुर्वेदिक/होम्योपैथिक औषधियों को पोषण अभियान के अंतर्गत जागरूक किया गया। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डा. बलविंद्र, डॉ. प्रमोद कुमार, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट ईश्वर सिंह, होम्योपैथिक फार्मासिस्ट नेहा रानी ने 133 गर्भवती महिलाओं, किशोरियों व अन्य महिलाओं की जांच करके निशुल्क औषधियां वितरित की गई।