फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कैथल में परिवार के सात लोगों की बिगड़ी तबीयत, तीन अभी भी बेहोश, कुट्टू का आटा खाने से सभी बीमार

Mon, 07 Oct 2024 03:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

हरियाणा के कैथल में कुट्टू का आटा खाने से एक परिवार के साथ लोग बीमार हो गए। सभी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। तीन लोगों को अभी तक होश नहीं आया है। 
विज्ञापन
कुट्टू का आटा खाने से बीमार बच्चे अस्पताल में भर्ती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र व्रत में खाए जाने वाले फावड़ा यानि कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना जींद रोड स्थित मॉडल टाउन में रविवार रात की है। रविवार रात को परिवार के सात सदस्यों ने कुट्टू के आटा के पकौड़े और रोटी बनाई थी। सभी सदस्यों रात करीब साढ़े नौ बजे इस आटे से बनी खाद्य सामग्री खाई थी। इसे खाने के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


मॉडल टाउन निवासी हरीश कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह के समय मॉडल टाउन में स्थित एक करियाणा स्टोर से आटा लेकर आए थे। उन्होंने इस कुट्टू के आटे से शाम करीब सात बजे पकौड़ व रोटी बनाई थी। इसके बाद रात करीब साढ़े 11 बजे परिवार के सदस्यों को उल्टियां लग गई। तुरंत निजी अस्पताल में पहुंचे। हरीश कुमार की 40 वर्षीय पत्नी पूजा, 40 वर्षीय बहन मीनू, बेटा 12 वर्षीय सारांश व नौ वर्षीय कुनाल, बेटी लव्या, 25 वर्षीय भांजी दीपिका और 13 वर्षीय श्रृष्टि की तबीयत बिगड़ी। इनमें से तीन सदस्य अभी तक बेहोशी की हालत में हैं। 

दुकानदार पर खराब आटा बेचने का आरोप
हरीश कुमार ने आरोप लगाया कि दुकानदार ने उन्हें खराब गुणवत्ता का आटा दिया है। इस कारण ही सभी बीमार हो गए। इस मामले में पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। अभी तक शिकायत ली गई है। जबकि केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें