फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लार्वा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने 16 को दिए नोटिस

Fri, 07 Jun 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में मलेरिया व डेंगू की बीमारी से बचाव के लिए चलाए गए अभियान के तहत वीरवार को चंदाना गेट सहित शहर की अन्य कॉलोनियों में जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत लार्वा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने 16 लोगों को नोटिस दिए। वहीं, 10 हजार 346 लोगों को नोटिस दिया।

पूरे जिले में विभाग अब तक तीन लाख 48 हजार 939 घरों का सर्वे कर चुका है। अब तक विभाग मिलने पर जिले में 759 लोगों को नोटिस दे चुका है। गौरतलब है विभाग ने लोगों को दोनों ही बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए 244 टीमें बनाई है। राहत की बात यह भी है कि जिले में अब तक डेंगू या मलेरिया का कोई भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है।
विज्ञापन


डेंगू व मलेरिया के जिला नोडल अधिकारी व डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. नीरज मंगला ने बताया कि इन बीमारियों से बचाव के लिए अपने आस-पास के क्षेत्र में सफाई रखना काफी जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि पानी एकत्रित होगा तो लार्वा मिलने के अधिक खतरा बनेगा। सभी लोगों से अपील है कि डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए पूरी सावधानियां बरतें। ऐसा करके ही इन बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें