फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अवैध पार्किंग, अतिक्रमण से दिन-प्रतिदिन बढ़ रही परेशानी

Fri, 07 Jun 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। नगर में अवैध पार्किंग व अतिक्रमण की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। पार्किंग की सुविधा न होने के कारण मुख्य मार्ग में बाजारों में अवैध रूप से वाहन खड़े किए जा रहे हैं। जिससे बाजारों व मुख्य मार्गों पर जाम लगना भी अब तो आम बात बनती जा रही है।

नगर में मुख्य मार्ग को चौड़ा करने के बाद व बीच में डिवाइडर बनने के बावजूद जाम जैसी स्थिति से छुटकारा नजर नहीं आ रहा। वहीं यहां से गुजरने वाले ग्राहकों व वाहन चालकों के लिए यह एक बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन द्वारा कुछ रोज पहले यहां अभियान चलाकर 17 लोगों को दुकानों के बाहर रखे सामान पर होल्डिंग इत्यादि को उठाकर जुर्माना भी किया गया था। उसके बाद भी इनमें सुधार नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य बाजार व सड़क पर रखा अवैध समान व अवैध पार्किंग खतरे का कारण बन रहा है। क्योंकि जब से सड़क के बीचो बीच डिवाइडर बना है तभी से सड़क के दोनों और अवैध रूप से खड़े वाहनों व समान के कारण यहां से पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं होता। क्योंकि जगह कम होने के कारण कई बार लोग घटना का शिकार भी बन चुके हैं। दूसरा शाम के समय तो यहां गोवंश का जमावड़ा होने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। प्रशासन व पुलिस को इस और सख्ती से कदम उठाने होंगे तभी लोगों को इस समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें