फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कैथल हादसे पर पीएम, सीएम ने जताया दुख, नहर में गिरी कार, परिवार के आठ सदस्यों की मौत

Sat, 12 Oct 2024 10:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

कैथल के मूंदड़ी गांव में सिरसा ब्रांच नहर के पुल पर हादसा हुआ है। परिवार दशहरा पर बाबा साहब दास की समाधि पर माथा टेकने जा रहा था। किसी वाहन के साइड मारने से हादसा हुआ है। मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी, नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला (आर्काइव)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल के मूंदड़ी गांव में शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिससे कार में सवार एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चियां, तीन महिलाएं, एक युवती व किशोरी शामिल हैं जबकि कार चला रहे परिवार के सदस्य की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


कैथल में हुए इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट कर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा है कि यह हादसा हृदयविदारक है। इसमें जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हर संभव मदद में जुटा है। प्रधानमंत्री ने यह पोस्ट दोपहर बाद 1:38 बजे किया।

जानकारी के अनुसार डीग गांव का एक परिवार जिले के ही गुहणा गांव में दशहरे पर बाबा साहब दास की समाधि पर माथा टेकने जा रहा था। कार में चालक के अलावा तीन महिलाएं व पांच लड़कियां सवार थीं। सिरसा ब्रांच नहर के पुल पर कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू करते हुए कार सवारों को बाहर निकाला जिनमें पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। दो बच्चियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक किशोरी का शव बाद में मिला। ग्रामीणों ने बताया कि कार करीब एक महीने पहले ही खरीदी थी।

मृतकों में 60 वर्षीय चमेली देवी, उसकी 40 वर्षीय पुत्रवधू दर्शना, 30 वर्षीय पुत्रवधू सुखविंद्र उर्फ तीजो और पोती पांच वर्षीय वंदना, आठ साल की रिया, 12 साल की काजल, 18 साल की फिजा और 14 वर्षीय कोमल शामिल हैं। कार चला रहे चमेली देवी के बेटे कर्मजीत को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल किया गया, जहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि इस हादसे में डीग गांव के एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हुई है। कार चालक के भतीजे संदीप की शिकायत पर थाना पूंडरी की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन द्वारा साइड मारने की वजह से यह हादसा हुआ है। इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें