फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सीएम के निजी स्टाफ और भाजपा नेताओं से दुर्व्यवहार, एसएचओ व एएसआई निलंबित

Thu, 20 Jun 2024 09:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

ढांड रोड स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रवेश द्वार पर बहस के बाद कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल शहर के ढांड रोड स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में प्रवेश द्वार पर उनके निजी स्टाफ और भाजपा नेताओं के साथ दुर्व्यवहार करना पुलिस कर्मियों को महंगा पड़ गया। मामले में कलायत थाने के एसएचओ रामनिवास और पुलिस लाइन में तैनात एएसआई सुशील को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में प्रवेश द्वार पर कलायत एसएचओ और एएसआई ड्यूटी पर मौजूद थे। इस दौरान कुछ भाजपा नेताओं को प्रवेश द्वार पर रोकने के बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक बहस होती रही। इसके बाद भी पुलिस अधिकारियों ने उनको अंदर नहीं जाने दिया।

इतना ही नहीं आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के निजी स्टाफ को भी प्रवेश द्वार पर रोक दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। इसके बाद यह मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत डीएसपी गुहला कुलदीप सिंह को मौके पर बुलाकर संबंधित दोनों पुलिस अधिकारियों की जानकारी मंगवाई। साथ ही कैथल एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आदेश के कुछ ही घंटे में कैथल एसपी ने कलायत थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर रामनिवास व पुलिस लाइन में तैनात एएसआई सुशील को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें