फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 'प्रदेश में लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए एजेंडा किया तैयार, विजन के साथ होगा काम'

Thu, 20 Jun 2024 06:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने आचार संहिता के हटने के 14 दिन बाद अधिकारियों को व्यवहार बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंच पर मौजूद सीएम नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल शहर के ढांड रोड स्थित वृंदावन गार्डन में भाजपा की ओर से गुरुवार को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ सरपंच, पंच व जिला पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

विज्ञापन


इस मौके पर सीएम ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए एजेंडा तैयार कर लिया है। इसलिए वे इस पर पूरे विजन के साथ काम करेंगे। कहा कि आचार संहिता हटने के बाद उन्होंने 14 दिन में अधिकारियों को व्यवहार बदलने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि चुनाव के समय में कांग्रेस हमेशा ही झूठ का सहारा लेती है, लेकिन अब लोग समझदार हो गए और यह झूठ अधिक समय तक नहीं चलती है। कांग्रेस हमेशा ही झूठ बोलती है और चुनाव लड़ती है। इसके बावजूद वह सफल नहीं होती है। प्रदेश में पिछले 10 साल से भाजपा की सरकार है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने इन 10 सालों में काफी विकास के कार्य करवाए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में सुबह 11 से लेकर एक बजे तक समाधान शिविर आयोजित कर आमजन की शिकायतें सुनी जा रही हैं। इन शिकायतों की निगरानी के लिए सीएम कार्यालय में दो अधिकारियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है।

सैनी ने सुरजेवाला पर बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि कैथल में एक झूठ बोलने वाले बड़े नेता हैं। जैसे ही कांग्रेस की दिल्ली से कोई झूठ निकलकर आती है तो ये नेता इस झूठ को तेजी से कैथल सहित पूरे प्रदेश में फैलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें