संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ऑल इंडिया सिविल सर्विस हॉकी वुमैन टूर्नामेंट में हरियाणा की टीम कैथल की गुरमेल के दो गोल के कारण सेमीफाइनल मैच में महाराष्ट्र को पराजित कर फाइनल में पहुंच गई है। अब हरियाणा की टीम का फाइनल मुकाबला इनकम टैक्स दिल्ली की टीम से होगा। सेमीफाइनल मैच में हरियाणा ने 8-2 से महाराष्ट्र को हराया।
गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित की जा रही है। हॉकी की खिलाड़ी गुरमेल कौर ने बताया कि 21 से 30 जून तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम हिस्सा ले रही है। वह जिले की एकमात्र हॉकी की महिला खिलाड़ी है। बता दें कि गुरमेल कौर गांव धनौरी की निवासी है और वह मानस में विवाहित है। गुरमेल कौर हॉकी की खिलाड़ी हैंडबॉल की कोच भी है। उसने 2010 से लेकर 2014 तक लगातार एशियन गेम्स में हिस्सा लिया है।