फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल के हरविंद्र सिंह सहित नौ भारतीय खिलाड़ी दुबई में लगाएंगे निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अर्जुन अवॉर्डी और पैरालंपिक में कांस्य पदक विजेता हरविंद्र सिंह रविवार को विश्व पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए कैथल से दुबई के लिए रवाना हुए। ये प्रतियोगिता दुबई में 21 से 27 फरवरी तक होगी। इसके लिए कैथल के गांव अजीत नगर निवासी हरविंदर सहित नौ भारतीय खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

कैथल के खिलाड़ी हरविंद्र सिंह ने बताया कि विश्व पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ी अपने क्षेत्र से रवाना हो चुके हैं। वे दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि इस स्पर्धा में भाग लेने के लिए सोनीपत स्थित राष्ट्रीय खेल प्राधिकरण में 20 दिसंबर से शिविर शुरू हुआ था। छह जनवरी को सभी खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए थे। इसके बाद स्पर्धा के लिए नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें रोहतक के तीन, महाराष्ट्र के दो, राजस्थान से एक, जम्मू कश्मीर से एक, कैथल से एक, उत्तर प्रदेश से एक खिलाड़ी शामिल है। हरविंदर सिंह ने बताया कि विश्व चैंपियनशिप के लिए सभी खिलाड़ियों ने कड़ा अभ्यास किया है। पुरुष रिकर्व इवेंट में कैथल के अजीतनगर के हरविंदर सिंह और रोहतक से राजेश, महिला रिकर्व इवेंट में रोहतक निवासी पूजा खन्ना और पूजा जाटयान, पुरुष कंपाउंड इवेंट में जम्मू कश्मीर निवासी राकेश कुमार और राजस्थान निवासी श्याम सुंदर स्वामी चुने गए हैं। इसके अलावा महिला कंपाउंड इवेंट में उत्तर प्रदेश निवासी ज्योति और महाराष्ट्र निवासी मिताली श्रीकांत गायकवाड व डब्ल्यू-वन कैटेगरी में महाराष्ट्र निवासी अदिल मोहम्मद नजीर अंसारी का चयन हुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें