फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महारुद्र यज्ञ की तैयारियां जोरों पर, कई केंद्रीय नेता भी कर सकते हैं शिरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आगामी 23 फरवरी से एक मार्च तक होने वाले महारुद यज्ञ की तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन समिति की ओर से बताया गया है कि अनुष्ठान में कई केंद्रीय मंत्री भी शिरकत कर सकते हैं।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में इसके लिए नौ वेदियां बनाई गईं हैं। पहले दिन से ही प्रतिदिन एक वेदी पर 36 यजमान आहुति डाल सकेेंगे। महामंडलेश्वर यतिंद्रानंद गिरी प्रतिदिन प्रवचन करेंगे।
आयोजन समिति के प्रधान विनोद मित्तल ने बताया कि महारुद्र यज्ञ के शुभारंभ अवसर पर आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार, मूलरूप से कैथल निवासी उद्योगपति त्रिलोकीनाथ गोयल, कैलाश बंसल के अलावा कैथल से राजेश गर्ग और ओम प्रकाश गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इन सभी ने पहले दिन पहुंचने के लिए स्वीकृति दी है। इससे पूर्व 22 जनवरी को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए जरूरी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पहली बार कैथल में महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिलेभर के लोगों से अपील है कि महारुद्र यज्ञ में भाग लें। महासचिव डॉ. राजेश गोयल ने बताया कि अब पता चला है कि कई केंद्रीय मंत्री भी इस महारुद्र यज्ञ में भाग ले सकते हैं। उनके आगमन की तिथि अभी फाइनल की जा रही है। इसके अलावा एक मार्च को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का समय लेने का भी प्रयास किया जा रहा है। ताकि शिवरात्रि के दिन मुख्यमंत्री महारुद्र यज्ञ में आहुति डाल सकें। उन्होंने जिले भर के लेागों से अपील करते हुए कहा कि वे इस यज्ञ में भाग लेकर पुण्य के भागी बनें। महारुद्र यज्ञ को लेकर मंदिर में जरूरी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें