फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैफेड ने की निर्यात के लिए गेहूं खरीद

विज्ञापन
04-कैथल। अनाज मंडी का दृश्य। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। हैफेड ने गेहूं निर्यात के लिए सोमवार को मंडी से ज्यादा मूल्य पर व्यावसायिक खरीद की। गेहूं की गुणवत्ता के अनुसार इसके लिए 2020 से 2040 रुपये तक की कीमत दी जा रही है। करीब पांच हजार क्विंटल की गेहूं की खरीद की गई है। गेहूं का सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल तय है। हेफेड अब तक इसी एमएसपी पर ही गेहूं की खरीद कर रही थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जो गेहूं एमएसपी पर खरीदा जाता है, उसे केंद्रीय पूल के लिए एफसीआई को देना अनिवार्य होता है। इस बार गेहूं की पैदावार कम हुई है। जिस कारण गेहूं के निजी मार्केट व निर्यात के लिए बिकने की पूरी संभावनाएं हैं। बाजार की इसी स्थिति को देखते हुए हैफेड ने निर्णय लिया है कि गेहूं की प्राइवेट खरीद की जाए।
नई अनाज मंडी में हैफेड के मैनेजर संजीव ढुल व पिंकी ने बताया कि कैथल मंडी में करीब पांच हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
हैफेड के डीएम सुरेश कुमार ने बताया कि पूरे जिले में मार्केट की स्थिति को देखते हुए हैफेड ने गेहूं की व्यावसायिक खरीद करने का निर्णय लिया है ताकि आने वाले समय में बाजार की जरूरत अनुसार इस गेहूं का प्रयोग किया जा सके। इसकी शुरुआत कलायत अनाज मंडी से की थी। कैथल मंडी से भी खरीद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

चार लाख 62 हजार 838 मीट्रिक टन गेहूं की हुई आवक
कैथल। जिले में विभिन्न एजेंसियों ने रविवार तक चार लाख 62 हजार 838 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में गेहूं की आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एक लाख 13 हजार 517 मीट्रिक टन, हैफेड ने एक लाख 87 हजार 15, भारतीय खाद्य निगम ने 98 हजार 51 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन ने 64 हजार 255 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। उन्होंने बताया कि कुल खरीद में से अब तक चार लाख 58 हजार 188 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें