23-कैथल। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आप पार्टी दिल्ली रिठाला के विधायक महेन्द्र गोयल।
- फोटो : Kaithal
कैथल। सन सिटी के सामुदायिक केंद्र में आम आदमी पार्टी के सदस्यता ग्रहण समारोह में करीब दो सौ लोगों को पटका और टोपी पहनाकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। इस कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ नेता राम प्रताप गुप्ता ने किया था। मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के रिठाला से विधायक व कैथल प्रभारी महेंद्र गोयल शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलवाने के बाद कार्यक्रम में विधायक महेंद्र गोयल ने हरियाणा सरकार को जमकर कोसा। आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में युवाओं को नौकरी नहीं है, विद्यार्थियों को शिक्षा मुहैया करवाने में सरकार फेल है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी ही अपनी सरकार बनाएगी। राम प्रताप गुप्ता ने कहा कि कैथल में पार्टी की तरफ जिले की जनता विश्वास की नजर से देख रही है।
जनसभा को आम आदमी पार्टी की कैथल संगठन मंत्री व पूर्व कलायत विधानसभा प्रत्याशी सीमा बिढान सेगा ने भी संबोधित किया। मंच संचालन एडवोकेट अशोक माजरा ने किया। इस मौके पर अमरीक मोर, पंकज गुप्ता, रणबीर, चंद्रभान सैनी, सतीश कौशिक, डॉ. जसविंदर, रोशन भट्ट, विशाल, राकेश धारीवाल व बीरबल मौजूद थे।