फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों की मदद के लिए शिकायत निवारण पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में शुक्रवार को शुरू हुए जोनल युवा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि विद्यार्थियों की सहायता के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यायलय ने शिकायत निवारण पोर्टल शुरू किया है। इसमें पीजी विद्यार्थियों के दाखिले से लेकर पास आउट होने तक ऑनलाइन डाटा रिकॉर्ड रहेगा। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर विद्यार्थी की शिकायतों को दूर करने के लिए एक समयसीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह पोर्टल विद्यार्थियों की शिकायतें दूर करने के लिए सशक्त माध्यम है। इसमें इसमें विद्यार्थी की ओर से शिकायत दर्ज करवाने के बाद यह संबंधित विभाग के कर्मचारी के पास जाएगी। इसके बाद वह शिकायत का निवारण करेगा। पोर्टल में विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम से लेकर सभी शिकायतों की जानकारी भी रिकॉर्ड में रहेगी।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कुलपति ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इस बार शुरू होने वाले नए सत्र से इसे लागू कर देगा। इसे पहले स्नातक स्तर के कोर्सों में लागू किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसे लागू करने के बाद विश्वविद्यालय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेज स्तर पर कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणवी संस्कृति को सहेजने के लिए कई नए कार्यक्रम शुरू किए हैं। साथ ही परीक्षाओं एवं परिणाम के तंत्र में सुधार के लिए सारे डाटा को ऑनलाइन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें