फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कोरोना संक्रमित मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का एक संक्रमित मरीज मिला है। कोरोना जिले से खत्म होने के निकट है। फिर भी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए सभी को आवश्यक सावधानी बरतनी होगी। तभी हम जिले को कोरोना से मुक्त कर सकते हैं। वीरवार को कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में 11 हजार 232 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 885 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.9 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.33 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में अब सिर्फ 1 कोरोना का एक्टिव होम आइसोलशन में है। जिले में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है। जिले के सभी वासियों से अपील है कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे स्वयं व अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि जिले मेें अब तक 6 लाख 46 हजार 57 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 5 लाख 7 हजार 170 व्यक्तियों को पहली डोज और एक लाख 38 हजार 887 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। वीरवार को 11 हजार 163 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अब स्टॉक के तौर पर कोविशील्ड 44400 तथा कोवॉक्सीन के 11620 टीके उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें